फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   cmo inspected three nursinghome

तीन निजी अस्पतालों को सीएमओ ने जारी की नोटिस

Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
cmo inspected three nursinghome
जहानाबाद। सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने कस्बे में संचालित तीन निजी अस्पताल में छापेमारी की। सीएमओ ने तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। उन्होंने सीएचसी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ गुरुवार को एसीएमओ डॉ. एसपी जौहरी को साथ लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां पर निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद कस्बे में संचालित तीन निजी अस्पतालों में छापेमारी की। सीएमओ बालाजी नर्सिंग होम, मां गायत्री हॉस्पिटल और ओमेगा हॉस्पिटल पहुंचे। इन प्राइवेट अस्पतालों में पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों की तैनाती तक के कोई अभिलेख संचालक नहीं दिखा सकें।
विज्ञापन

इन नर्सिंग होम के पास अग्निशमन वाहन आने-जाने के लिए अलग से कोई रास्ता भी मानक के मुताबिक नहीं पाया गया। ऐसी तमाम लापरवाहियों के चलते सीएमओ ने इन तीनों नर्सिंग होम के संचालकों को नोटिस दी है। सीएमओ ने बताया कि नोटिस देकर तीन दिन में संचालकों को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो इनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ की छापेमारी की जानकारी होते ही कस्बा समेत आसपास के प्राइवेट अस्पताल बंद हो गए। संचालक ताला बंद कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed