{"_id":"60da08b18ebc3e9eb00d99ed","slug":"cloth-worht-rupees-50-thousand-stolen-fatehpur-news-knp637044434","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी की चद्दर काटकर 50 हजार के कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी की चद्दर काटकर 50 हजार के कपड़े चोरी
विज्ञापन
चौडगरा। बकेवर रोड पर लोहे की गुमटी में चल रही कपड़े की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। गुमटी के पीछे की चादर काटकर चोरों ने करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर लिए। सुबह घटना की जानकारी दुकान मालिक को हुई तो उसने थाने में सूचना दी।
औंग थाने के बनियनखेड़ा गांव निवासी सरजू विश्वकर्मा ने चौडगरा में पावर हाउस के सामने लोहे की गुमटी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो देखा की गुमटी की पीछे की चादर कटी हुई है। यह देखते ही वह स्तब्ध रह गया। उसने दुकान खोली तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था और
काफी कपड़े चोरी हो चुके थे। सूचना पर चौडगरा चौकी पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। सरजू विश्वकर्मा ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत के कपड़े ले गए हैं। चौकी प्रभारी चौडगरा नीरज कुशवाहा ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।