फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Class X exams Students waved the flag of success

दसवीं की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया

Fri, 29 May 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 29 May 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Class X exams Students waved the flag of success

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 35 बच्चे 10 क्यूमूलेटिव ग्रेड प्वाइंट अरेंज (सीजीपीए) रैंक हासिल कर जिले व स्कूल का शिखर पर पहुंचाया।

विज्ञापन


जबकि चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के 15 बच्चों ने यह रैंक हासिल करके स्कूल को दूसरे स्थान दिलाया। जिले में 7 स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित हैं। सभी स्कूलों के कुल 703 बच्चे हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए। इनमें महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकें ड्री स्कूल के 353, सीपीएस 193, जवाहर नवोदय स्कूल के 39, सेंट जेवियर्स के 44, पुलिस मार्डन स्कूल के 23, नूरुल हुदा स्कूल के 40, सेंट मेरी स्कूल के 10 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 35 बच्चों ने क्यूमूलेटिव ग्रेड प्वाइंट अरेंज (10 सीजीपीए) रैंक हासिल कर दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें ऋतिक गुप्ता, अंजिरा सिंह, आकाश श्रीवास्तव, दिव्या सिंह, फलक खान, जाग्रति साहू, सागर धवन, स्वप्निल साहू, देवांशी गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, शोभित सचान, सिद्धार्थ त्रिपाठी, भूमिका, पीयूष कुमार, सोनाली राठौर, यशराज सिंह, दिव्यशिखर श्रीवास्तव, निशीथ गुप्ता, सचि त्रिपाठी, मुस्कान, उमे इल्मी, शिवांशु गुप्ता, सौम्य गुप्ता, अस्तित्वराज साहू, गौरव शुक्ला, उत्कर्ष मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव, अंजली सिंह, उदय प्रताप सिंह, अभिषेक सोनकर, तनीजा अशफाक, तुषार केशरवानी, आयुष मिश्रा, ज्ञान प्रकाश मौर्या, मानसी अग्रहरि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस के अभिजीत गुप्ता, सुमित द्विवेदी, यशी शुक्ला, उत्कर्ष त्रिपाठी, अर्पिता तिवारी, अमन सक्सेना, शुभांगी सिंह, जया, प्रभाष, अंशिका आर्या, दीपिका वर्मा, देवांश तिवारी, प्रियांशू सचान, श्रेया सिंह, दीपक द्विवेदी ने 100 में 100 अंक हासिल करके 10 सीजीपीए रैंक हासिल करके परीक्षा उत्तीर्ण की। इनके अलावा सेंट जेवियर्स अभिलाष कुमार त्रिवेदी  और नूरुल हुदा स्कूल के छात्र अकील खान ने 10 सीजीपीए रैंक हासिल करके परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस तरह से जिले के कुल 702 बच्चों में 52 बच्चों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल करके परीक्षा उत्तीर्ण की है। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल एके मिश्रा ने टापरों को मिठाई खिलाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। इसी प्रकार सीपीएस की निदेशक एसके यंग और प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed