{"_id":"58543e2b4f1c1be851649bb4","slug":"class-iv-employee-s-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नंदकिशोर की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना बेटी की सगाई के ठीक एक दिन पहले होने से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा प्रिजर्व किया गया है।
नंदकिशोर (48) जिला अस्पताल कालोनी में ही परिवार संग रहते थे। उनकी शुक्रवार सुबह घर में हालत बिगड़ गई थी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मुंह से झाग निकल रहा था। डाक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे सत्यम ने बताया कि पिता नंद किशोर बुआ के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली जिले के जलालपुर गांव परिवार संग गए थे। वहां से सुबह घर वापस लौटे थे। ठंड लगने से अचानक हालत बिगड़ गई। ठंड की वजह से ही मौत हुई है। नंद किशोर के दूसरे बेटे सूरज और सत्यम रोते बिलखते रहे। उसकी पत्नी माया देवी और बेटियां सुमन, किरन भी बदहाल दिखीं। परिजनों के अनुसार बेटी सुमन का शनिवार को सगाई कार्यक्रम था। उसकी इलाहाबाद में शादी तय हुई है।
कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है। इससे विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जहर का अंदेशा हो सकता है। नोटबंदी के कारण सगाई के रुपयों का इंतजाम न होना भी घटना की वजह हो सकता है। पुलिस किसी तरह की पारिवारिक कलह के साथ-साथ अन्य बिंदु को भी देखकर जांच कर रही है।