{"_id":"63a9e08d39c96a58513e4ae2","slug":"civic-fatehpur-news-knp7355901168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खाद के लिए धक्कामुक्की, पुलिस ने बंटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खाद के लिए धक्कामुक्की, पुलिस ने बंटवाई
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति में किसानों की भीड़ को संभालने के लिए मौजूद पुलिस। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। सरसई सहकारी समिति में यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई। वितरण में धक्कामुक्की होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। हालत यह रही कि 300 बोरी यूरिया चार घंटे में बिक गई।
इस समय गेहूं की फसल में यूरिया छिड़काव करने की जरूरत है। यूरिया के लिए सुबह से किसान समितियों के चक्कर लगाने लगते हैं। रविवार को साधन सहकारी समिति सरसई में यूरिया आने की जानकारी किसानों को मिली। सोमवार सुबह ही किसान समिति में पहुंच गए। पहले यूरिया लेने के लिए किसान एक-दूसरे से धक्कामुक्की करने लगे। समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह ने सुबह नौ बजे से खाद की बिक्री शुरू की। बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
पुलिस ने यूरिया लेने आए किसानों की लाइन लगवाई और एक आधार कार्ड पर दो-दो बोरी खाद दी गई। एक बजे ही एक ट्रक यूरिया खत्म हो गई। जिन किसानों को यूरिया नहीं मिली, उन लोगों ने नाराजगी जताई। किसान दिनेश सिंह, बलवंत, सरजू यादव, मुन्ना सिंह ने बताया ने बताया कि कई दिन के बाद समिति में यूरिया आई थी और वह भी चार घंटे में खत्म हो गई। गेहूं की फसल में यूरिया का छिड़काव न किया गया तो फसल खराब हो जाएगी। सचिव ने कहा कि एक ट्रक यूरिया के रुपये बैंक में जमा करा दिए गए हैं। जल्द ही यूरिया मिलेगी।
विज्ञापन
बिंदकी संवाद के मुताबिक इफको किसान सेवा केंद्र में सोमवार को यूरिया का स्टाक न होने के कारण किसान परेशान रहे। फूलपुर इफको प्लांट से एक ट्रक भेेजी गई यूरिया में 147 बोरी बची थी, जो सुबह होते ही बिक गई। इसके बाद यूरिया लेने आने वाले किसानों को लौटना पड़ा। किसान कामता यादव, मुखिया, प्रभात अवस्थी, कुलदीप अवस्थी, सुधीर यादव ने बताया कि यूरिया के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। समय पर फसल में छिड़काव न किया गया तो उत्पादन प्रभावित हो जाएगा। केंद्र प्रभारी विनय श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को प्लांट से यूरिया नहीं भेजी गई। मंगलवार को आने की संभावना है। तब किसानों को खाद मिलेगी।
अवैध निर्माण हटाया
खागा। रुहेल्लापुर ग्राम सभा में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। धाता नायब तहसीलदार पीयूष कुमार की अध्यक्षता में गठित राजस्व टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण जेसीबी से ढहा दिया। संवाद