{"_id":"637397e759373e6dcf4b28f0","slug":"civic-fatehpur-news-knp7283757185","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः जल्द बनवाया जाए रेलवे ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः जल्द बनवाया जाए रेलवे ओवर ब्रिज
विज्ञापन
वीवीआइपी गेस्ट हाउस लखनऊ में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पुल निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। लखनऊ में उन्होंने ब्रिज कार्पोरेशन और लोक निर्माण के अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि रेलवे ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाया जाए।
साध्वी ने ब्रिज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एके अग्रवाल, सचिव लोक निर्माण अजय चौहान, मुख्य अभियंता लोक निर्माण प्रयागराज मंडल संजय अग्रवाल और बीके श्रीवास्तव मुख्य अभियंता रेलवे प्रयागराज मंडल के साथ बैठक की। उन्होंने शादीपुर 49 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज जल्द बनाने के लिए कहा। साध्वी ने अधिकारियों से कहा कि जनपद स्तर से समस्त औपचारिकताएं पूरी करके एनओसी के साथ इस्टीमेट भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अब जल्द अन्य कार्यवाही पूरी कर ली जाए। रिंद नदी व पांडु नदी के दो स्थानों खजुआ विकास खंड के रुस्तमपुर व नरैचा में लघु सेतु के निर्माण का भी प्राक्कलन पहुंच गया है। इनका भी निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की बैठक में साध्वी ने आंबापुर से हथगांव मार्ग की 10 किलोमीटर जर्जर सड़क प्रधान मंत्री सड़क योजना से बनाई जाए। थरियांव से हथगांव मार्ग में संवत से हथगांव तक का मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर है। इसका निर्माण शीघ्र कराए। गाजीपुर से विजयीपुर मार्ग का प्राक्कलन शासन में लंबित है। इसकी मंजूरी ली जाए, चौडगरा से जहानाबाद मार्ग टेंडर की प्रक्रिया में है जिस पर शीघ्र कार्य चालू हो जाएगा।
बताया गया कि धाता से हिनौता मार्ग के चौड़ीकरण के लिए धन स्वीकृत है। टेंडर कराकर काम चालू कराया जाए। जोनिहा से बहुआ मार्ग चौड़ीकरण के लिए शासन के पास धन अवमुक्त के लिए लंबित है, हुसैनगंज से डलमऊ मार्ग चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। साध्वी ने उच्चाधिकारियों से कहा जो प्रस्ताव लंबित है उन्हें जल्द पास कराएं।