फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः यमुना ने पार किया चेतावनी का निशान, गांवों में घुसा पानी

Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहपुर। यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। कई गांवों में पानी घुसने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़के पानी में डूब गईं हैं। हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं हैं। लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 3.43 मीटर बढ़ा है। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को यमुना का जलस्तर 100.68 मीटर पर पहुंच गया है। खतरे का निशान 100 मीटर पर है। ललौली कस्बा से मुत्तौर मार्ग पर पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। खखरेरू कस्बा से कोट मार्ग पर छह फीट पानी भर गया है। लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। इस रूट पर चलने वाली बसों का संचालन रुक गया है। नाव से पार करने के बाद लोग बस में बैठते हैं। बहुआ संवाद के मुताबिक कोर्राकनक के मैनाही मार्ग पर छह फीट ऊपर पानी बह रहा है। ललौली-मुत्तौर मार्ग पर पांच फीट ऊपर पानी है। तटवर्ती गांव पलटूपुर, अढ़ावल किनारे तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

हड़ाही, मैनाही, बसंत का डेरा, छोटी धोबिया, बड़ी धोबिया, बेलखरा, दड़ियार, देवरी, भूप का डेरा, ललौली, पलटूपुर, अढ़ावल गांव के किसानों की हजारों बीघा फसलें डूब गई हैं। ललौली कस्बा के नसीर खान मोहल्ला के सुनील बाल्मीकि, कल्लू, विनोद व बबलू खान के घरों तक पानी पहुंच गया है। भूतखानी मोहल्ले में पानी घुसना शुरू हो गया है। किशनपुर संवाद के मुताबिक रामलीला मैदान में पानी भर गया है। वार्ड नंबर तीन छीछापर, वार्ड नंबर छह अहिराना, वार्ड नंबर चार नरवापर मोहल्ले नजदीक पानी पहुंच गया है। नरवापर में दक्षिण दिशा का रास्ता बाढ़ के पानी से बंद हो गया है। वहीं मंगलवार को ही महावतपुर असहट गांव का रास्ता बंद हो गया था। नरौली गांव को जाने वाले रास्ते पर भी पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी के बाढ़ से बांदा-कानपुर स्टेट हाईवे किनारे तक पानी पहुंच गया है। ललौली कस्बे से निकले इस हाईवे से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, बांदा, चित्रकूट तक के लिए रोडवेज बसें चलती हैं। बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने गए तहसीलदार रविशंकर यादव, नायब तहसीलदार विकास पांडेय ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने वाले लोगों को घर से गृहस्थी निकाल कर ऊंचाई वाले स्थान पर पहुंचाने को कह दिया गया है। ललौली के इंटर कालेज में राहत शिविर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed