{"_id":"62829b269397552ae518d23b","slug":"civic-fatehpur-news-knp697156329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झीलों का पानी बुझाएगा धरती की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच झीलों का पानी बुझाएगा धरती की प्यास
विज्ञापन
ृस तरह से सूखी पड़ी झील। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भीषण गर्मी में भूगर्भ जलस्तर के सुधार के लिए जिला प्रशासन पांच झीलों को फिर से पानी से भरेगा। प्रशासन ने इसकी कार्य योजना भी तैयार कर ली है। इस पर 61 करोड़ 51 लाख रुपये का खर्च आएगा। इन झीलों को ससुर खदेरी नदी से जोड़ा जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट के पहले चरण में ससुर खदेरी नदी की खोदाई शुरू करा दी गई है। बरसात से पहले इस काम को पूरा करने का लक्ष्य है।
प्रशासन ने पांच झीलों को नदियों से जोड़ने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। सबसे पहले प्रस्ताव को तैयार कराकर प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा को भेजा गया है। सरकार भूगर्भ जलस्तर के सुधार के लिए बेहद संवेदनशील है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रशासन को यह बजट मिल जाएगा। 58 किलोमीटर लंबी ससुर खदेरी नदी और 20 से 30 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली यह झीलें पानी से लबालब होने पर स्थानीय लोगों के लिए सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। इसके साथ ही भूगर्भ जलस्तर को भी संजीवनी मिलेगी।
झीलें - प्रस्तावित बजट
फरसी - 16.84 करोड़
नरायणपुर - 10.09 करोड़
मनकापुर - 28.05 करोड़
अलौला व अखनई - 12.89 करोड़