{"_id":"62813d11779b897c9673b64f","slug":"civic-fatehpur-news-knp696965586","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पथरीली जमीन पर चलाया फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पथरीली जमीन पर चलाया फावड़ा
विज्ञापन
वौहट्टा गांव के पास ससुर खदेरी नदी की खुदई करती पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ससुर खदेरी नदी पार्ट-1 के पुनरुद्धार के लिए श्रमदान का अभियान जन आंदोलन में बदल रहा है। रविवार को भिटौरा ब्लाक का चौहट्टा गांव पुलिस अधीक्षक, सीडीओ सहित 150 पुलिसकर्मियों के श्रमदान का गवाह बना। यहां पर एसपी व अन्य कर्मचारियों ने श्रमदान करने के लिए नदी की पथरीली जमीन पर फावड़ा चलाया।
नदी को पुनर्जीवित करने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे ने चार मई को ऐरायां ब्लाक के बबुल्लापुर में विधि-विधान से पूजा की थी। इसके बाद 24 गांवों से होकर निकलने वाली इस नदी के रास्ते की खोदाई का अभियान शुरू किया गया है। इसमें डीएम ने जिले के सभी संगठनों व लोगों से अपने-अपने तरीके से श्रमदान करने की अपील की थी। इस पर लोग श्रमदान के लिए आगे आ रहे हैं। रविवार को चौहट्टा गांव में एसपी राजेश सिंह, सीडीओ सत्य प्रकाश व 150 पुलिसकर्मियों ने नदी में खोदाई कर श्रमदान किया है।
हथगाम विकास खंड के कसरांव गांव में ससुर खदेरी नदी-1 के जीर्णोद्धार अभियान में गांव के लोगों ने सुबह छह बजे पहुंचकर श्रमदान किया। इसमें अनीस अहमद, रामरति देवी, श्यामकली, सुंदरिया, रेखा देवी, अवधेश यादव मौजूद रहे। ग्राम प्रधान रामचंद्र पासवान ने यहां 40 मजदूरों से काम शुरू कराया है। श्रमदान करने वाले गांव के लोगों के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव नाश्ता लेकर पहुंचे और उन्हें लू से बचाने के लिए होम्योपैथी दवा बांटी। इस मौके पर पंचायत सचिव हीरालाल आदि मौजूद रहे।