{"_id":"62683604c2853748c81131b7","slug":"civic-fatehpur-news-knp693477238","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी ने मुख्यमंत्री से मांगा यमुना एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साध्वी ने मुख्यमंत्री से मांगा यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फतेहपुर से प्रयागराज तक यमुना एक्सप्रेस वे बनाने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से सीवर प्रोजेक्ट शुरू कराने के लिए भी कहा है।
साध्वी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सबसे पहले फतेहपुर में सीवर प्रोजेक्ट की मांग रखी। इसकी आवश्यकता बताई। इसके बाद उन्होंने कहा कि फतेहपुर में यमुना तटवर्ती क्षेत्र में फतेहपुर से प्रयागराज तक यमुना एक्सप्रेस-वे बनाया जाना बहुत जरूरी हो गया है। यमुना नदी के कटान के कारण ग्रामीणों को अब तक बहुत नुकसान हो चुका है। असोथर विकास खंड के कोर्रा कनक गांव का उदाहरण देकर बताया कि यहां के किसानों की भूमि बांदा में कटान के कारण चली गई। यह समस्या हर साल बढ़ती जा रही है। फतेहपुर से प्रयागराज तक यमुना एक्सप्रेस वे बनने से कटान की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने अन्य जनपदों में मार्ग बनने से कटान की समस्या खत्म होने के उदाहरण भी रखे। उन्होंने कहा कि मार्ग बनने से किसानों की जमीन का कटान तो बंद ही होगा, साथ ही उन्हें प्रयागराज या फतेहपुर जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें सचिव को नोट कराईं और कहा कि निश्चित ही यह परियोजना जनपद को दी जाएंगी।