फतेहपुर। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा ढहाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया। आबूनगर इलाके में अवैध कब्जा बुलडोजर से ढहाया गया।
एसडीएम नवनीत सेहरा, एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य, विकास पांडेय, नायब तहसीलदार विकास पांडेय और सीओ सिटी डीसी मिश्र की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया। जीटी रोड आबूनगर स्थित बुंदेलखंड हथकरघा सहकारी समिति परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराकर अवैध कब्जा किया था। कब्जेदारों ने टिन शेड और दीवार निर्माण कराया। प्रशासन ने कब्जेदार को तीन दिन पूर्व नोटिस दिया था। बावजूद इसके अवैध कब्जा न हटाने पर जेसीबी लेकर एसडीएम, सीओ, कोतवाल आंनद शुक्ला भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सरकारी जमीन से जेसीबी से अवैध कब्जा ढहा दिया गया। इसी क्रम में टीम ने खंभापुर में खेलकूद मैदान की भूमि पर निर्मित अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया। इस भूमि पर राजेश कुमार वर्मा द्वारा संचालित एक विद्यालय बना था, जो संचालित नहीं हो रहा था। शुक्रवार को राजस्व और पालिका की टीम ने इसे गिरवा दिया।