फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

बिजली कटौती ने उड़ाई रातों की नींद

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
शादीपुर में फाल्ट सही करते विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर/खागा। नगर सहित पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। बेतहाशा कटौती ने लोग गर्मी में परेशान हैं। रात में नींद उड़ जाती है। बिजली कटौती को लेकर रोजेदारों की दिक्कत भी बढ़ी हैं। मौजूदा समय में घंटों कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के शासनादेश होने के बाद भी शहर में प्रतिदिन फॉल्ट के नाम पर तीन से चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के स्थान पर केवल आठ से दस घंटे बिजली मिल रही है। तर्क दिया जाता है कि अभी खेतों में सूखी खड़ी गेहूं की फसलों में आग लगने का डर रहता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती की जा रही है। सोमवार रात चौक, मुराइनटोला, अस्ती, जीटी रोड की बिजली अलग-अलग समय में दो से तीन घंटे काटी गई। मंगलवार सुबह शादीपुर रोड की एलटी लाइन में फाल्ट हो गया। इससे ढाई घंटे बिजली बंद रही। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि गर्मी में फाल्ट अधिक हो रहे हैं। इस कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। सभी उपकेंद्र के जेई व लाइनमैनों को निर्देश दिया गया है कि फाल्ट होने पर तुरंत मौके पर जाकर सही करें।
विज्ञापन

उधर, खागा में दिन व रात के समय होने वाली कटौती के कारण लोग न तो व्यापार कर रहे हैं और न ही रात में सो पा रहे हैं। खासकर रमजान के महीने में रोजेदारों को कटौती से अधिक परेशानी हो रही है। फाल्ट और मशीनों में आग लगने की समस्या के कारण पूरे नगर क्षेत्र में यह कटौती हो रही है। रोजेदार नुरुद्दीन अंसारी, जमील अहमद, राजेश कुमार, गया प्रसाद, सुनील कुमार ने बताया कि बिजली कटौती रात में बहुत ही कष्टदायी है। गर्मी के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। एसडीओ रिंकू सेठ ने बताया कि गर्मी में अत्यधिक लोड होने के कारण ट्रिपिंग की समस्या है। अधिक तापमान के कारण केबलों में आग लग जाती है। एक बार फाल्ट होने पर दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित होती है। मरम्मत के बाद फिर से आपूर्ति कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed