फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   City residents distressed due to 63 hours cut in seven days

Fatehpur News: सात दिनों में 63 घंटे कटौती से शहरवासी बेहाल

Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
City residents distressed due to 63 hours cut in seven days
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर में रोजाना कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। सुबह से लेकर शाम तक बिजली गायब रहती है। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी हो रही है। पटेल नगर शहर का व्यस्ततम क्षेत्र है। यहां कई कार्यालय हैं। बिजली कटौती से सभी कार्यालयों का काम बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

पटेल नगर में पिछले एक सप्ताह से पोल में एलटी लाइन बदलने का काम चल रहा है। इससे रोजाना यहां 9 घंटे बिजली कटौती हो रही है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली गायब रहती है। सात दिनों में 63 घंटे कटौती हो चुकी है। बिजली विभाग की तरफ से मरम्मत का काम अभी चल रहा है और कई दिन जारी रहने की संभावना है। इससे लोगों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी। सभी कार्यालयों का काम भी प्रभावित होगा। अधिकारियों ने बुधवार को काम खत्म हो जाने की बात कही थी, लेकिन यह झूठा दावा साबित हुआ।
विज्ञापन

खंड एक एक्सईएन राज मंगल सिंह ने बताया कि थोड़ा सा काम बचा हुआ है, जिसे जल्द से जल्द निपटाया जाएगा। संभवत: कल से काम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed