{"_id":"56eaffee4f1c1b13268b4ad2","slug":"city-councilor-on-water-crisis-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेयजल संकट पर सभासद भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेयजल संकट पर सभासद भड़के
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में चेयरमैन और ईओ का पुतला जलाते सभासद।
शहर में पीने के पानी का संकट गहराने से भड़के सभासदों ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच कर चेयरमैन और ईओ का पुतला फूंका। नारेबाजी कर रहे सभासदों ने डीएम को ज्ञापन देकर ईओ का कार्यभार सक्षम अधिकारी को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन
शहर के पनी , चंदियाना, पीरनपुर, ज्वालागंज, सिविल लाइंस, शांतिनगर, पक्का तालाब, मसवानी और अरबपुर समेत कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था चरमराने से शहर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सभासदों का कहना है अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती काफी समय से शहर से बाहर हैं। ऐसी हालत में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दिनोदिन चौपट होती जा रही है, जबकिगर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसी हालत में फौरन सक्षम अधिकारी को ईओ का चार्ज देकर बोर्ड की बैठक बुलाई जाय।
विज्ञापन
पनी मुहल्ला के सभासद हाजी रजा ने आरोप लगाया बोर्ड की बैठक न होने से कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाएं लागू नहीं हो पा रही हैं। जनहित के कई प्रस्ताव पारित होना जरूरी हो गया है । पुतला दहन के वक्त सिविल लाइंस आवास विकास के सभासद विनय तिवारी, इमामगंज के शादाब अहमद, गुलाबा देवी, शमा बेगम, माया पटेल, मो. अयाज, अरबपुर के सभासद धीरज कुमार बाल्मीक, चंदियाना के सभासद गोपाल रस्तोगी और वसीम खां आदि मौजूद रहे।