{"_id":"67df0bd7ce195920bc02c492","slug":"city-becomes-red-zone-seven-dengue-patients-in-twenty-days-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-131102-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शहर बना रेड जोन, बीस दिन में सात डेंगू रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शहर बना रेड जोन, बीस दिन में सात डेंगू रोगी
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों का कहर बढ़ गया है। बीस दिन में सात डेंगू रोगियों की पुष्टि होने पर शहर रेड जोन घोषित किया गया है। स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक अप्रैल से संचारी रोग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। डेंगू की शुरुआत होते ही स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
जिले में मार्च महीने में अब तक कुल 12 डेंगू मरीज चिह्नित हुए हैं, इनमें सात मरीज शहर में हैं। एक-एक डेंगू रोगी पनी, सीपीएस के पास, राधानगर, लोधीगंज, कबाड़ी मार्केट, गौतमनगर और इस्माइलगंज में मिले हैं। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में पांच मरीजों की पुष्टि हुई है। 2025 के जनवरी और फरवरी महीने में डेंगू की संख्या शून्य रही। मलेरिया विभाग की टीमें रोगियों के घरों के आसपास साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराने में जुटीं हैं।
दिन में तेज धूप के बाद रात में तापमान गिरने से जुकाम बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे रोगियों की जांच कराकर इलाज कराया जा रहा है। जांच में बुखार रोगियों में डेंगू की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी कीर्ति रंजन का कहना है कि पिछले साल जिले में 345 डेंगू रोगी मिले थे, इनमें शहर के 87 डेंगू रोगी शामिल रहे। इस बार मार्च में 12 डेंगू रोगियों की पुष्टि हुई है। इनमें सात मरीज शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं।