फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cirque drew a crowd of wrestling fans

दंगल में उमड़ी कुश्ती प्रेमियों की भीड़

Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 04 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cirque drew a crowd of wrestling fans
कुश्ती से पहले पहलवानों का हाथ मिलवाते हुए - फोटो : अमर उजाला
 खजुहा विकास खंड के जाफरगंज कस्बे में तीन दिनी महोत्सव के अंतिम दिन दंगल देखने कुश्ती प्रेमी भारी संख्या में जुटे। पहलवानों के दांवपेंच देख लोगों ने वाहवाही की। फतेहपुर के राम सिंह रतनपारा ने दंगल हांककर पहला स्थान प्राप्त किया। अंतिम दिन हटिया बाजार में महिलाओं ने खरीदारी की। वहीं बच्चों ने झूले का आनंद लिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत कराई। कौशांबी के अशोक ने रायबरेली के अवधेश को पछाड़ा। जुनैद जिगनी ने राहुल कानपुर को मात दी। इलाहाबाद के सत्यवान ने सुरेश बांदा को पटका। लमेंहटा के अनिल ने सतना से आए महेश को मात दी। अंतिम कुश्ती में फतेहपुर के राम सिंह रतनपारा ने कौशांबी से आए राजेश को धूल चटाकर 51 सौ रुपये का इनाम जीता। अन्य पहलवानाें को भी कमेटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कमेटी के  अध्यक्ष प्रधान पति घनश्याम दास डेल्जू गुप्ता, रमाकांत दीक्षित, भगौती सेठ, हरि नारायन, रघुनाथ, मुन्ना दीक्षित, अरुण तिवारी, वसीम मोहम्मद, कृष्ण कुमार शास्त्री, शिवबाबू वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी को ग्रामीण ने पटका
मेले के अंतिम दिन भीड़ को नियंत्रित करने में लगे एक पुलिस कर्मी ने ग्रामीण से बदसलूकी कर दी। इससे भड़के ग्रामीण ने सभी के सामने पुलिस वाले को पटक दिया। हंगामा होने पर थानाध्यक्ष पुलिस कर्मी भीड़ से निकालकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed