फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child's body lowered into river after 52 hours

Fatehpur News: 52 घंटे बाद नदी में उतराया बालक का शव

Fri, 10 May 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 10 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Child's body lowered into river after 52 hours
- 36 घंटे से एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। थानाक्षेत्र के एकडला यमुना घाट में डूबे बालक का तीसरे दिन शव उतराने पर एसडीआरआफ ने बाहर निकाला है। करीब 52 घंटे बाद शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का हाल बेहाल है।


प्रतापगढ़ जिला मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी ज्ञानचंद्र की पत्नी मंजू बेटे आर्यन सोनकर (8) और बेटी सुनैना के साथ मायके एकडला तेरहवीं संस्कार में आई थी। वह बच्चों के साथ मंगलवार सुबह नदी किनारे गई थी। महिला कपड़े धुल रही थी। दोनों बच्चे नदी में नहाने उतरे थे। गहराई में जाने से आर्यन डूबा था। लखनऊ से पहुंची एसडीआरएफ टीम मंगलवार शाम से सर्च अभियान चलाकर बालक की खोजबीन कर रही थी। खोजबीन के दौरान नदी में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे शव उतराया है। प्लाटून कमांडर अभिषेक द्विवेदी ने टीम के साथ शव को बाहर निकाला। गहराई में शव चले जाने से मिट्टी में दबा था। इसी वजह से शव देर में डूबने वाली जगह के पास ही उतराया है। बेटे का शव देखकर मां व परिजनों का हाल बेहाल दिखा। प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed