{"_id":"6ac38782145d5996d0012aa3","slug":"childrens-talent-showcased-in-drawings-conveying-the-message-of-dolphin-conservation-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673206-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डॉल्फिन संरक्षण के संदेश संग चित्रों में दिखी बच्चों की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डॉल्फिन संरक्षण के संदेश संग चित्रों में दिखी बच्चों की प्रतिभा
विज्ञापन
किशनपुर। कंपोजिट विद्यालय एकडला में सोमवार को राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस पर पंचदेव यमुना नदी मित्र समिति एकडला के सचिव एवं पर्यावरणविद् जयकांत के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों डॉल्फिन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समिति के सचिव जयकांत ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को डॉल्फिन के साथ नदी, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने डॉल्फिन संरक्षण में आम लोगों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।
प्रतियोगिता में कक्षा आठ की अश्वनी देवी ने प्रथम, कक्षा आठ की दिव्यांशी सिंह ने द्वितीय और कक्षा छह के दीपक सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक खेमराज सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक अध्यापक वीरेंद्र सोनकर, दीपक सिंह, रत्ना समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।