फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Children will get mid day meal in new utensils

बच्चों को नए बर्तनों में मिलेगा मिड डे मील

Wed, 18 Nov 2020 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Children will get mid day meal in new utensils
परिषदीय स्कूलों के किचनशेड अपडेट करने की तैयारी है। पुराने और जर्जर भोजन पकाने के बर्तन बदलकर आधुनिक तरीके के खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने तीन करोड़ 35 लाख 45 हजार की धनराशि खर्च करने की योजना बनाई है। प्राधिकरण ने बेसिक शिक्षा विभाग से तीन दिन के अंदर किचन शेडों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।
जिले भर के 2650 परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने के लिए किचन शेड बने हैं। इनमें पुराने बर्तन और बड़ी तादाद में लकड़ी जलित चूल्हों का उपयोग हो रहा है। ऐसे में प्राधिकरण ने सभी शेडों को अपडेट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पुराने जर्जर बर्तन बदलकर नए बर्तनों की खरीद की जाएगी। इसी के साथ गैस सिलेंडर और भट्ठियां खरीदने की योजना है। खाद्यान सुरक्षित रखने के लिए स्टील की टंकियां खरीदी जानी है। इसमें आने वाले खर्च में 201.27 लाख रुपये केंद्र और 134.18 लाख की धनराशि केंद्र सरकार खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजयकरन आनंद ने बीएसए से तीन दिन के अंदर सभी स्कूलों के किचन शेडों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।
जिला समन्वयक आशीष दीक्षित ने बताया कि न्यूनतम छात्र संख्या वाले स्कूल को 10 हजार रुपये का बजट इस योजना में आवंटित किया जाएगा। इसके बाद 51 से 150 तक, 151 से 250 तक तथा 251 से अधिक तक तीन श्रेणियों में स्कूलों का आवंटन कर यह धनराशि मानक के अनुसार आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed