खखरेरू। कंपोजिट विद्यालय सूदनपुर विजयीपुर ने 169 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया। इसमें बच्चों के अभिभावक भी शामिल रहे। भ्रमण के दौरान देव स्थानों का दर्शन कराने के साथ ही उनके इतिहास की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने गंगा नदी के भी दर्शन किए।
शैक्षिक भ्रमण जनपद के लिहई स्थित भुइयन बाबा व विशाल वटवृक्ष के दर्शन से हुआ। कौशांबी के कड़ा धाम में बच्चों ने राष्ट्रीय नदी गंगा के दर्शन किए। यहां शिक्षको ने गंगा के उद्गम, प्रवाह मार्ग और सहायक नदियों की जानकारी दी।
बच्चों को शीतला धाम के दर्शन भी कराए गए। प्रतापगढ़ के शृंग्वेरपुर स्थित निषादराज धाम का भ्रमण किया। बच्चे मनगढ़ भी गए। यहां रंग-बिरंगी रोशनी, झांकियों और भव्य सजावट ने बच्चों को अत्यधिक रोमांचित किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष वंशगोपाल, अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, भैरव लाल, बृजेश, दिनेश, अभिलाष, विनय आदि मौजूद रहे।

फोटो-02-कौशांबी के कड़ाधाम में गंगा किनारे घाट पर मौजूद छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावक। स्रोत