फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Child dies due to quack treatment

Fatehpur News: झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत

Sun, 10 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to quack treatment
क्रासर
विज्ञापन

- परिजनों ने किया हंगामा, एसीएमओ बोले- नर्सिंग होम को सीज किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। झोलाछाप के इलाज से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजन शिकायत लेकर थाने भी पहुंचे। हालांकि बाद में शव अंतिम संस्कार को ले गए।
गाजीपुर थाने के महमदपुर निवासी छोटे रैदास का तीन साल के पुत्र पिंटू कुछ दिनों से बीमारी था। वह राधानगर थाने के बड़नपुर सोनही गांव स्थित नर्सिंग होम में बेटे को भर्ती कराकर इलाज करा रहा था। नर्सिंग होम संचालक ने बच्चे की रविवार दोपहर जांच कराई। आरोप है कि उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए और उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर गाजीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला राधानगर क्षेत्र का बताया। उन्हें राधानगर थाने भेज दिया। परिजन राधानगर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस नर्सिंग होम पहुंची। संचालक मौके पर नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया। वह शव लेकर घर चले गए हैं। बच्चे का इलाज पिछले दो साल से नर्सिंग होम संचालक कर रहा था। उधर, एसीएमओ डाॅ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। झोलाछाप के इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है। नर्सिंग होम सील कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed