{"_id":"65b6b6bd09ecf23cc700b9f7","slug":"child-dies-after-jumping-in-panic-on-running-e-rickshaw-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-110298-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ई-रिक्शा दौड़ने पर घबराहट में कूदे बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ई-रिक्शा दौड़ने पर घबराहट में कूदे बच्चे की मौत
Mon, 29 Jan 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 29- कृष्णा तिवारी। स्रोत परिजन
ई-रिक्शा दौड़ने पर घबराहट में कूदे बच्चे की मौत
- शहर के आवास विकास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के आवास विकास कालोनी में रविवार शाम ई-रिक्शा से हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। आवास विकास निवासी सुरेश तिवारी शिक्षक हैं। इनका बड़ा बेटा कृष्णा (7) शाम को पड़ोसी के चाबी लगे खड़े ई रिक्शा पर खेल रहा था। माना जा रहा है कि ई-रिक्शा में चाबी कृष्णा ने घुमा दी। उसका एक्सीलेटर पर हाथ लगा होगा। ई रिक्शा तेज रफ्तार में भागा। वह घबराहट में ई-रिक्शा से कूद गया। रिक्शा भी कृष्णा पर पलट गया। हादसा देखकर परिजन पहुंचे। वह लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक का एक और छोटा बेटा है। मां सीतू का हाल बेहाल दिखा। हादसे की जानकारी पत्रकार चाचा श्याम तिवारी ने दी है।