{"_id":"571bc53b4f1c1b2e228b4cb2","slug":"chicken-pox-and-the-patient-who-suffered-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनपॉक्स की चपेट में आए 10 और मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनपॉक्स की चपेट में आए 10 और मरीज
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में रोकथाम और इलाज के बाद भी संक्रामक बीमारी चिकनपॉक्स थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को दूसरे मोहल्ले में भी बीमारी फैल गई। जिसमें करीब दस मरीज और चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को इमामबाड़ा और सेखौड़ा मोहल्ले में आठ बच्चे चिकनपॉक्स से बीमार हो गए थे। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रोगियों का उपचार किया और रोकथाम के उपाय किए। इसके बाद पड़ोसी मोहल्ला बड़ी तकिया और छोटी तकिया में भी बीमारी ने पांव पसार दिया।
विज्ञापन
इन मोहल्लों में आदिल(10), सानिया(11), नेहा परवीन(13), नौशाद(30), पिंकी(25), इश्तेफाक(12), रेयाज(10), सरफराज(14) नावेद (एक वर्ष) और खिदरा (7) बीमारी की चपेट में आ गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर वीके तिवारी ने बताया कि डॉक्टर कलीम के नेतृत्व में लगी टीम सभी मरीजों का उपचार कर रही है। रोकथाम के उपाय भी कर रही है। उन्होंने बताया कि यह बीमारी एक सप्ताह बाद समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन