{"_id":"57fd2f574f1c1b266c28e0aa","slug":"chhat-se-girane-par-mil-majadoor-kee-maut-mill-worker-killed-in-fall-from-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरने पर मिल मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से गिरने पर मिल मजदूर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली थाना क्षेत्र के चरवा-बनियानी गांव निवासी राजेंद्र कुमार(27) पुत्र बाबूलाल नेशनल हाईवे स्थित गोधरौली गांव के पास संचालित लक्ष्मी काटन मिल में काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह मिल के पास ही चुन्नू सिंह परिहार के घर पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। राजेंद्र गर्मी होने की वजह से सोमवार की रात छत पर तिरपाल बिछा कर सोया था।
सुबह नींद खुलने पर वह तिरपाल लपेटने से पहले उसे छत के किनारे ले जाकर हिलाकर साफ कर रहा था। तभी तिरपाल समेत छत के नीचे आ गिरा। उसके सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई नरेश ने बताया कि उन्हें साढ़े आठ बजे मकान मालिक के जरिए भाई के छत से गिरने की सूचना मिली। भाई की मौत हादसा थी या फिर रंजिशन मारपीट कर धक्का दिया गया।
इसकी हकीकत पता करने के लिए पोस्टमार्टम होना जरूरी है। थानेदार धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।