{"_id":"63e93876e8c41af0d3034f66","slug":"cheating-of-70-thousand-on-the-pretext-of-wheat-seed-supply-fatehpur-news-c-12-1-77813-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: गेहूं-बीज सप्लाई का झांसा देकर 70 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: गेहूं-बीज सप्लाई का झांसा देकर 70 हजार की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। गेहूं-बीज की सप्लाई का झांसा देकर दुकानदार से 70 हजार रुपये की ठगी की गई। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी धनपत मौर्या का कस्बे में बीज भंडार है। बताया कि अक्तूबर 2022 में मेराज नामक युवक दुकान पर आया और खुद को गेहूं बीज कंपनी एग्रो बाजार लखनऊ का एजेंट बताया। इसके बाद 28 अक्तूबर 2022 को मेराज तीन साथियों संग दुकान पर आर्डर लेने आया। 100 बोरी गेहूं के बीज आपूर्ति का आर्डर लिया। आर्डर के बाद उससे खाते में रुपये भेजने को कहा।
बताया कि उसने तीन और चार नवंबर को मेराज के बताए खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए। बाकी रकम बीज आपूर्ति के बाद देने की बात तय हुई। नौ नवंबर तक सप्लाई नहीं आने पर उसने मेराज के मोबाइल नंबर पर फोन किया। मोबाइल बंद बताने लगा, तभी उसे धोखाधड़ी का पता लगा। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।