{"_id":"6a00dd5cc84e5f1d230ba030","slug":"chargesheet-filed-in-court-against-eight-locators-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154488-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आठ लोकेटरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आठ लोकेटरों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
फतेहपुर। ओवरलोड वाहनों की निकासी के एवज में अवैध वसूली मामले में पुलिस ने आठ लोकेटरों के खिलाफ कोर्ट में रविवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। मामले में अभी भी सरकारी गनर समेत चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
एसटीएफ लखनऊ की ओर से थरियांव थाने में 11 नवंबर को ओवरलोड वाहनों से वसूली के मामले में लोकेटरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद खान निरीक्षक की तहरीर पर 23 नवंबर को सदर कोतवाली में दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों मामलों की विवेचना सीओ थरियांव वीर सिंह कर रहे हैं।
विवेचना के दौरान पकड़े गए बहुआ के ढाबा संचालक देवांश, जयरामनगर के धीरेंद्र, विक्रम सिंह, विकास पटेल, कपिल तिवारी, मुकेश तिवारी, बेरागढ़ीवा के संदीप पटेल और आकाश पटेल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। वहीं खनन अधिकारी का गनर राजू यादव, रामू, मिथुन व कपिल अभी फरार चल रहे हैं। खनन अधिकारी को हाईकोर्ट इलाहाबाद से राहत मिली है।
विज्ञापन
सीओ वीर सिंह ने बताया कि जेल में निरुद्ध आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। फरार आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।