फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Changing the face of the city late Right

देर से सही बदलने लगी शहर की सूरत

Fri, 12 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 12 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Changing the face of the city late Right

कुछेक साल पहले तक शहर का हुलिया शहर से तनिक भर मेल नहीं खाता था। खस्ताहाल सड़कें, चुटहिल करते फुटपाथ, बदहाल चौराहे यहां की पहचान थे। बरसात में जलभराव से निजात दिलाने के लिए ज्वालागंज स्थित बस अड्डे के प्लेटफार्म का निर्माण पूरा हो गया है। पॉश मार्केट चौक को तंग गलियों से निजात मिल चुकी है। सिविल लाइंस इलाके का शाम ढलते अंधेरे में डूबने वाला डीएम चौराहा सुंदरीकरण के साथ रोशनी से जगमग हो चुुका है। राह चलते ठोकर मारने वाली फुटपाथ रंग-बिरंगे कट-स्टोन से व्यवस्थित की जाने लगीं हैं। शहर मेें हो रहे बदलाव की तस्वीर पेश करती एक रिपोर्ट।

विज्ञापन


चौक बाजार को मिली तंग गलियों से निजात
शहर की पॉश चौक मार्केट में कुछेक महीने पहले तक चलना दूभर था। तंग गलियाें के चलते चार पहिया तो दूर, दो पहिया वाहन निकालने में पसीना बहाना पड़ता था। लेकिन अब इस पर विराम लग चुका है। सच तो यह है कि मौजूदा समय में चौक की राह शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रही है। चौक चौराहा से बाकरगंज पुलिस चौकी तक राह में बिछे रंग-बिरंगे कट स्टोन न सिर्फ इस खास बाजार की रौनक बढ़ाने का काम कर रहे हैं बल्कि चौड़ाई बढ़ने से जाम की समस्या भी एक तरह से खत्म हो चुकी है। चौक की राह फर्राटा भरने की इजाजत दे रही है।
विज्ञापन


डीएम आवास चौराहा हुआ रोशन
कुछ समय पहले तक सिविल लाइंस क्षेत्र डीएम आवास चौराहा महज नाम भर का ही था। शाम ढलते ही यह अंधेरें में डूब जाता था। डीएम आवास होने के बावजूद ऐसे में लोग इस ओर से निकलने से बचते थे। इस गुमनाम चौराहे का भी प्रशासन स्तर से सुंदरीकरण करा दिया है। डीएम आवास चौराहा में लगीं हाईमास्ट लाइटें शाम ढलने के साथ इलाके को जगमग करने लगी हैं। ऐसे में इस चौराहे से कुछ समय पहले तक कन्नी काटने वाले शहरी इसकी ओर मुखातिब होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटस्टोन से लैस होने लगे फुटपाथ
शहर में फुटपाथों का भी हुलिया बदलने का काम तेजी से चालू है। मौजूदा समय में अवंतीबाई चौराहा से डीएम चौराहा व हरिहरगंज से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथ को कटस्टोन में तब्दील करने का काम पूरा हो चुका है। जबकि शादीपुर चौराहा से स्टेशन रोड, नगर पालिका परिषद तिराहा से शादीपुर चौराहा, पत्थरकटा चौराहा से पुलिस कप्तान बंगला रोड, पीडब्लूडी से देवीगंज रोड में कटस्टोन बिछाने का काम जल्द चालू होने वाला है। इसी प्रकार से आईटीआई रोड में लगने वाले जाम के मद्देनजर इस सड़क का चौड़ीकरण कराके कट स्टोन बिछाए जाने हैं।  


बदहाली से उभरा रोडवेज का बस अड्डा
शहर के इकलौते सरकारी बस अड्डे की बदहाली से मुसाफिर आजिज थे। बरसात में जलनिकासी की सुविधा न होने से दो से तीन फुट पानी भर जाता था। अमर उजाला ने रोडवेज के अंदर व बाहर की इन समस्याओं को अभियान के तौर उठाया था। सीएम का डीएम से ‘शहर को शहर’ जैसा दिखाने का दिया गया संदेश इस अभियान को रवानी देने मेें सफल रहा। राजकीय परिवहन निगम स्तर से बदहाली खत्म करने के लिए आगे न आने पर तत्कालीन डीएम राकेश कुमार ने पहल की। नतीजा सामने हैं। ऊबड़-खाबड़ बस अड्डे के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही इसे कटस्टोन से लैस कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed