फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chance of light rain today

Fatehpur News: आज हल्की बारिश की संभावना

Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chance of light rain today
फतेहपुर। जनपद में दो दिन धूप निकलने के बाद मौसम ने दोबारा कहर ढहाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से लगातार कड़ाके की ठंड बनी हुई है। साथ ही अब तक का सबसे घना कोहरा देखा गया। इस दौरान विजिबिलिटी शून्य हो गई। अब बुधवार को मौसम बदल सकता है और बारिश की संभावना है। जनपद के लगभग सभी हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार और मंगलवार को फिर से ठंड बढ़ गई है। सुबह से दोपहर तक कोहरा बना रहा। पूरे दिन गलनभरी सर्दी रही। मंगलवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम पारा 16 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सर्दी का रियल फील 4 डिग्री जैसा रहा। ठंड के सितम से जनपद में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों ने पिछले दिनों की तरह फिर से खुद को घरों में कैद कर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों तक ठंड इसी तरह बरकरार रहेगी। 15 जनवरी को जनपद में बारिश के आसार हैं। हल्की से मध्यम बारिश होगी। न्यूनतम तापमान 6 से 8 और अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed