फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chairman supporters and BJP workers clashed, misbehaved with EO

Fatehpur News: चेयरमैन समर्थक व बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, ईओ से की बदसलूकी

Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chairman supporters and BJP workers clashed, misbehaved with EO
असोथर। नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार दोपहर ईओ के सामने चेयरमैन समर्थक व बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यालय में काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर व चेयरमैन के समर्थक अनुज कुमार सिंह मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, मंडल महामंत्री रज्जन शुक्ला, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयदेव सिंह गौतम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, दीपू मिश्रा और किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे। पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह नगर में मच्छरों की समस्या से ईओ व चेयरमैन को अवगत करा रहे थे। इसी दौरान अनुज सिंह ने नगर पंचायत की जिम्मेदारी बताने के साथ मच्छरदानी खरीदने पर टिप्पणी की। विरोध पर चेयरमैन पक्ष ने गाली गलौज, मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर नकदी जेब से छीन ली।
विज्ञापन

ईओ ने तहरीर देकर बताया कि समस्याओं की आड़ लेकर कार्यालय में दूसरे पक्ष के लोग अपात्रों के आवास आवंटन का दबाव बनाने आए थे। काम से मना करने पर मामूली बात को लेकर भिड़ गए। उनके साथ भी अभद्रता की गई। जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा पैदा की गई है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। कार्यालय में करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच हंगामा चला। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed