फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Celebrate festivals in a harmonious manner - Superintendent of Police

Fatehpur News: सौहार्द पूर्ण तरीके मनाएं त्यौहार-पुलिस अधीक्षक

Fri, 14 Jun 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Celebrate festivals in a harmonious manner - Superintendent of Police
फतेहपुर। बकरीद और गंगा दशहरा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की रणनीति पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने तैयार की।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में एसपी ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। एसपी ने नागरिकों से कहा कि त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। कोई भी गैर परंपरागत कार्य शुरू न किए जाएं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिन थानों में पीस कमेटी की बैठकें अभी तक नहीं हुई हैं, उन थानों में पीस कमेटी की बैठक कर ली जाए।
ईदगाह एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी कर ली जाए। थाना प्रभारियों को गंगाघाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने पवन कुमार मीना ने कहा कि नगर क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी मस्जिदों के आसपास साफ सफाई के साथ चूने का छिड़काव समय से करा दें। कुर्बानी खुले में कतई न की जाए।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, खाद्य अभिहित अधिकारी, विहिप नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

डीएम ने कृषि और गैर कृषि जीविका संबंधी बैठक की समीक्षा की

फतेहपुर। जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने कृषि और गैर कृषि जीविका से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की। गुरुवार को कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में न्यूट्रलाइज एग्रो फूड्स के सीईओ प्रदीप द्विवेदी, आरडी हेड न्यूट्रलाइज एग्रो फूड्स डाॅ. विजया त्रिपाठी, विप्रो के आईटी सेक्टर रिजवान मिर्जा बैठक में शामिल रहे। बैठक में कृषि, उद्यान, उद्योग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा आदि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि न्यूट्रलाइज एग्रो फूड्स एवं विप्रो सेक्टर के पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करें। तहसील खागा के ब्लॉकों के कृषकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ युवाओं को प्रशिक्षित करें।

उन्होंने कहा कि विप्रो सेक्टर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जागरूकता गोष्ठी की जाएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंद्रौल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, सहायक निदेशक मत्स्य आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed