फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CC camera will reveal the secret, Saraf had married for the second time

Fatehpur News: सीसी कैमरे से खुलेगा राज, सराफ ने की थी दूसरी शादी

Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
CC camera will reveal the secret, Saraf had married for the second time
फतेहपुर। सराफ की दुकान में युवती के साथ दरिंदगी के मामले की जांच करने सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला है। इससे घटना काफी हद तक साफ हो जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घरों और संभावित स्थानों में दबिश दी है। मामले में एक नया खुलासा सामने आया है कि सराफ दुकानदार ने युवती के साथ दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से जांच आपसी विवाद की ओर घूम रही है। युवती के कोर्ट में होने वाले बयान का पुलिस को इंतजार है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के एक गांव की रहने वाली युवती 21 सितंबर को शहर से गांव स्कूटी से जा रही थी। युवती ने गंभरी गांव स्थित सराफ दुकानदार राहुल सोनी और उसके भाई राेहित, पवन और साथी अंकित पर आरोप लगाया कि उसे चारों दुकान में घसीट ले गए। सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर निर्वस्त्र कर पीटा और दुकान से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

पिटाई से हालत गंभीर हो गई। मामले में पुलिस रविवार को हरकत में आई। सीओ परशुराम त्रिपाठी और थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने घटना संबंधी इलाकाई लोगों से बयान दर्ज किए। मौके पर लोगों ने मारपीट का बयान दिया। मारपीट में सिर्फ राहुल की मौजूदगी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के नेतृत्व में आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी की गई। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे का फुटेज जुटाया है। छह मिनट के फुटेज में युवती दुकान में जाती और कैमरे में तोड़फोड़ करती दिखी है। इसके बाद का फुटेज गायब है। जांच में सामने आया कि राहुल शादीशुदा है। दो बच्चों का पिता है।

उसने युवती से 14 अक्तूबर 2021 को आर्य समाज शिवकटरा कानपुर में शादी की थी। शादी रजिस्ट्रार कार्यालय में 16 अक्तूबर को रजिस्टर्ड कराई गई। कई महीनों से राहुल शहर के आबूनगर में किराये पर युवती को कमरा दिलाया था। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि युवती के कोर्ट में बयान सोमवार को कराए जाने हैं। बयान के अनुसार ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बेरहमी से युवती को पीटा गया है। यह साफ हो गया है। बाकी बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed