{"_id":"5f0c9c7b8ebc3e63ca4d9e12","slug":"cbse-result-fatehpur-news-knp5710047131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का सीबीएसई परीक्षा परिणाम 97.55 प्रतिशत रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का सीबीएसई परीक्षा परिणाम 97.55 प्रतिशत रहा
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावियों को मिठाई खिलाते प्रबंधक व प्रधानाचार्य
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले के 97.55 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। एक बार फिर से चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल जिला टॉपर बना। यहां के छात्र अस्तित्व दुबे ने 98.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल के साथ जिले का भी गौरव बढ़ाया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा जेबा परवीन 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल को जिले में दूसरा स्थान दिलाया। सेंट जेवियर्स स्कूल आबूनगर के छात्र मो. सैफ ने 96.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल को तीसरा स्थान दिलाया।
बोर्ड परीक्षा 2020 में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल के 320 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 312 ने सफलता हासिल की। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चित्रांशनगर के 164 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने सफलता हासिल की। सेंट जेवियर्स स्कूल के 101 में से 99 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। आरएस एक्सल स्कूल माहपुर पक्का तालाब के 61 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 56 पास हुए। सेंटमेरी स्कूल फतेहपुर के सभी 24 परीक्षार्थी सफल रहे। सेंटमेरी खागा के 23 परीक्षार्थियों में 21 ने सफलता हासिल की।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां के आठ बच्चों ने 90 प्रतिशत अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। सीबीएसई सहोदर ग्रुप के अध्यक्ष जीपी मिश्रा और सचिव प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस बार सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा न होने के कारण मेरिट प्रभावित हुई है। अगर सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा होती, तो मेरिट में और सुधार होता। परिणाम से फिर वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
जेबा ने दसवीं में भी किया था टॉप : महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल की टॉपर छात्रा 2018 में कक्षा 10वीं की भी टॉपर रही है। छात्रा की सफलता से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।