फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CBI may be made of Bulandshahr Repkand

बुलंदशहर रेपकांड की कराई जाए सीबीआई जांच

Fri, 12 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
CBI may be made of Bulandshahr Repkand
नहर कालोनी पर प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में के साथ भाजपाइयों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपाइयों ने बुलंदशहर में हुए रेपकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में भाजपाई नहर कालोनी पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुलंदशहर में जो घृणित कुकृत्य हुआ है, वह जंगलराज की याद दिलाता है। सपा सरकार में बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। दुराचार और उत्पीड़न की घटनाओं में 1500 ऐसे मामले हैं, जो न्यायालय के हस्तक्षेप पर दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन



भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी, रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी ने कहा कि बुलंदशहर की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। भय और आतंक के आगे लोगों का रात में चलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। अधिकारी और कर्मचारियों का गालीगलौज करना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से निष्पक्ष जांच के लिए बुलंदशहर की घटना की सीबीआई जांच कराने, अपराधियों को गिरफ्तार करने, हाईवे गश्त को बढ़ावा देने की मांग की। धरना प्रदर्शन में ओम मिश्रा, राजेंद्र पटेल, बच्चा तिवारी, दुर्गा शंकर गुप्ता, रमाकांत त्रिपाठी, जयंती देवी, अवधेश मिश्रा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, शिवाकांत तिवारी, अरुण शुक्ला, राम प्रताप सिंह गौतम, देवराज, रितेश शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, संतोष सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed