फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Caution was removed and young man lost his life due to electric shock

Fatehpur News: सावधानी हटी और करंट से चली गई युवक की जान

Mon, 04 Dec 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Caution was removed and young man lost his life due to electric shock
असोथर। ट्यूबवेल के लटकते तारों से चार्जर जोड़ते समय सावधानी न बरतना युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हैदरमऊ गांव निवासी सोनू (23) कृषि कार्य करता था। वह बिजली का छुटपुट काम भी कर लेता था। पिता मेवालाल विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे सोनू ट्यूबवेल के लटक रहे दो तारों से मोबाइल को चार्ज करने के लिए चार्जर जोड़ रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। करंट से छुड़ाकर उसे नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेवालाल के मुताबिक, सोनू अक्सर बिजली के तार हाथ से छीलता था। वह कहता था कि उस पर करंट का असर नहीं होता है। हादसे से पिता, मां ज्ञानसखी और भाई-बहन का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed