फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash, jewelry and household items ashes due to fire

Fatehpur News: आग लगने से नकदी, गहने व घर का सामान राख

Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cash, jewelry and household items ashes due to fire
फोटो23- ब्योटी गांव में आग से जलकर राख हुआ घर का सामान। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गांव ब्योटी में सोमवार दोपहर मजदूर के घर में आग लग गई। घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर लेखपाल जांच को पहुंचे हैं।
गांव निवासी सुरेश यादव मजूदरी से परिवार चलाते हैं। उनके घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को कुछ ही पलों में चपेट में ले लिया। घटना के समय सुरेश की पत्नी मोनी देवी घर में थी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। परिवार के लोग खेत से घर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुरेश ने बताया कि घटना में करीब सात क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल चावल, पांच हजार रुपये नकद, गैस चूल्हा, सिलिंडर, सोने, चांदी के जेवरात, कपड़े, बिस्तर समेत सबकुछ जलकर राख हो गया है। करीब दो लाख से अधिक की क्षति हुई है। लेखपाल विपिन कुमार ने बताया कि मौके पर नुकसान का जायजा लिया गया है। रिपोर्ट भेजकर परिवार की आर्थिक मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed