फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cash and other items worth 4 lakh stolen from farmer's house after breaking the lock.

Fatehpur News: ताला तोड़कर किसान के घर से नकदी समेत चार लाख की चोरी

Mon, 13 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cash and other items worth 4 lakh stolen from farmer's house after breaking the lock.
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रविवार रात चोरों ने किसान के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जोगापुर निवासी रश्मि देवी पत्नी स्व. शिवाकांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वह सास और बेटे गौरव के साथ छत पर सो रही थीं। ससुर श्रीकांत रात करीब 10 बजे घर के मुख्य गेट में ताला लगाकर खेत में पानी लगाने नलकूप पर चले गए थे।
विज्ञापन

रश्मि ने बताया कि रात करीब दो से चार बजे के बीच चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे का ताला काटकर अलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद व सोने की चेन, कान की बिजली, कान की बाली, नाक की कील, चांदी की हाफ पेटी, एक जोड़ी पायल और दो जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ससुर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी हुई। डायल 112 नंबर पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed