{"_id":"65a1b1df0bf863c0880e4334","slug":"case-of-vandalism-and-assault-against-four-including-nursing-home-operators-son-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-9634-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नर्सिंग होम संचालक पुत्र समेत चार पर तोड़फोड़ व मारपीट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नर्सिंग होम संचालक पुत्र समेत चार पर तोड़फोड़ व मारपीट का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। नर्सिंग होम संचालक पुत्र समेत चार कर्मियों के खिलाफ पड़ोसी होटल संचालक को पीटने और तोड़फोड़ किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी नवीन द्विवेदी ने बताया कि पड़ोसी एसबी सिंह एक नर्सिंग होम के संचालक हैं। उनके कर्मचारी नशे में अक्सर गाली-गलौज करते हैं। नर्सिंग होम संचालक के पुत्र अजय सिंह कर्मचारी पवन यादव, सौरभ तिवारी, बाबा उसे और भाई नारायण द्विवेदी को नशे में गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लोहे की रॉड और लाठी डंडे से हमला किया। ग्राहक सेवा संचालन केंद्र व होटल में घुसकर तोड़फोड़ की। उसकी मां ममता बीच- बचाव को पहुंची। उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि फतेहपुर नर्सिंग होम संचालक पुत्र समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।