फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of recovery of six lakhs instead of three

Fatehpur News: तीन के बदले छह लाख वसूलने का मुकदमा

Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Case of recovery of six lakhs instead of three
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज लाल कोठी निवासी ओमश्री कुशवाहा पति गंगासागर कुशवाहा ने पुत्री के इलाज को पटेल नगर निवासी विकास सिंह भदौरिया से 27 अगस्त 2020 को तीन लाख का कर्ज लिया था। कर्ज देने के बाद विकास सिंह ने पति के बैंक चेकबुक, पासबुक, डेबिट कार्ड अपने पास रख लिए थे। अब तक विकास सिंह पांच लाख 90 हजार रुपये निकाल चुका है। इसके बाद छह लाख रुपये बाकी बता रहा है। इससे परिवार तनाव में है। घर में लड़के भेजकर रुपये देने का दबाव बनाता है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


----
जुआ खेलते पांच गिरफ्तार
औंग। थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में तालाब के पास पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार हजार 105 रुपये बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने बताया रावतपुर गांव के शिवराज सिंह, रोहित सिंह ,शुभम सिंह, धनपाल सिंह व जाफरगंज थाना के मौहारी के अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को मुचलके पर छोड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन

------------
गाली देने से मना करने पर पीटा
खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के बरहा निवासी सैनूर बानो ने पड़ोसी सालिमा बेगम व उसकी पुत्री शबा और फरीद, कौशर के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सालिमा उसे बिना वजह गाली गलौज कर रही थी। मना करने पर सालिमा ने अपने परिजनों संग मिलकर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

तालाब की जगह पर कब्जे की शिकायत
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रतनसेनपुर गांव में तालाबी जमीन पर मकान निर्माण कर कब्जे की शिकायत तहसील दिवस में की गई है। गांव के पूर्व प्रधान केशव ने खागा तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक प्रभावशाली व्यक्ति ने तालाबी नंबर पर मकान निर्माण करा रहा है। इसकी क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई, कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मौके की जांच के बाद निर्माण ढहाए जाने की मांग की है। संवाद

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed