फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of murder of laborer on two including railway contractor

Fatehpur News: रेलवे ठेकेदार समेत दो पर मजदूर की हत्या का मुकदमा

Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case of murder of laborer on two including railway contractor
फतेहपुर। रेलवे ठेकेदार समेत दो के खिलाफ मजदूर को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कौशांबी जिला कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवाास शिवपूजन ने एफआईआर में बताया कि भारतीय रेलवे रसूलाबाद यार्ड में एक साल पहले भाई दीपक मजदूरी करता था। उसका कई माह का रुपया बाकी था। प्रयागराज के तेलियरगंज रसूलाबाद निवासी ठेकेदार विवेकानंद शुक्ला और मुंशी दीपू शुक्ला रुपये मांगने पर भाई को टरका देते थे। रुपये न देने की नीयत से साजिश के तहत भाई को 20 जुलाई 2022 को जहरीला पदार्थ किसी खाने व पीने की चीज में मिलाकर पिला दिया। भाई की हालत बिगड़ गई। भाई को साथ के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर उसने ठेकेदार से पूछताछ की। ठेकेदार और मुंशी ने उसे जातिसूचक शब्द बोले। गोली मारने की धमकी देकर लाश गायब करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

------
नाली को मिट्टी से पाटकर किया बंद
थरियांव। थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी शिवकरन ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसी ने बारिश का पानी निकलने वाली उसकी नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। अवरोध होने से बारिश में सारा पानी उसके घर में भरेगा। नाली के ऊपर ही चबूतरा बना लिया है। नाली से अवरोध हटाने की बात पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मकान के विवाद में मारपीट, पथराव
खागा। सराफा गली में गुरुवार सुबह मकान विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पक्षों के बीच ईंट-पत्थर भी चले। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष का शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed