{"_id":"647e282e3fee63aa350154e8","slug":"case-of-illegal-mooring-mining-and-theft-on-six-including-history-sheeter-fatehpur-news-c-12-1-270606-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत छह पर अवैध मौरंग खनन और चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर समेत छह पर अवैध मौरंग खनन और चोरी का मुकदमा
Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 5- आरोपियों के घर के बाहर डंप मौरंग।
- हिस्ट्रीशीटर का भाई और पारिवारिक भी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर समेत छह के खिलाफ यमुना नदी से अवैध खनन और मौरंग चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। खनिज विभाग की रिपोर्ट के आधार पर चार ट्रैक्टर सीज किए गए हैं।
किशनपुर थाना क्षेत्र के गांव मीनातारा किनारे यमुना नदी से नाव के जरिए अवैध मौरंग खनन काफी दिनों से किया जा रहा है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसकी पड़ताल के लिए रविवार को गए पुलिसकर्मी से बदसलूकी की गई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। रविवार दोपहर को ही मौके पर खागा एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या और सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा जांच के लिए पहुंचे थे। इसके बाद खनिज अधिकारी राज रंजन रात को पहुंचे। खनिज अधिकारी ने निरीक्षण किया। ट्रैक्टर ट्राली में पांच घन मीटर मौरंग पाई। मौरंग की रायल्टी नहीं मिली। नदी से नाव के जरिए अवैध खनन कर मौरंग ट्रैक्टर ट्राली में लेकर जाने का पता लगा।
खनिज अधिकारी की ओर से राजस्व चोरी, सार्वजनिक संपत्ति की क्षति, चोरी, बरामदगी और खनिज अधिनियम के तहत मीनातारा मुस्सन का डेरा निवासी सगे भाई कमर खान, नुसरत अली, कोट निवासी अयूब और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि चारों ट्रैक्टर सीज किए गए हैं। आरोपियों में नुसरत अली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट
मौरंग डंप सीज करने पहुंचेगी टीम
कार्रवाई के दौरान अवैध मौरंग खनन और चोरी के आरोप में नामजद हिस्ट्रीशीटर नुसरत अली व कमर खान के दरवाजे पर काफी मात्रा में मौरंग डंप मिली। खनिज और राजस्व टीम डंप की जांच करेगी। टीम डंप को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में देगी। बताया जा रहा है कि सगे भाई हर साल मौरंग चोरी करते हैं। पहले कमर खान पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपी नुसरत को पुलिस ने जिला बदर किया गया था। जिला बदर होने के बाद गांव से पकड़ा गया था। करीब डेढ़ माह पहले जेल से छूटकर आने की चर्चा है।