{"_id":"6553c62b8b5db6be180771e4","slug":"case-filed-against-two-including-contractor-for-embezzling-rs-675-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-6802-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ठेकेदार समेत दो पर 6.75 लाख हड़पने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ठेकेदार समेत दो पर 6.75 लाख हड़पने का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। ईंट पथाई के लिए मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठेकेदार और मुंशी ने भट्ठा मालिक से धोखाधड़ी कर 6.75 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थानाक्षेत्र के दमापुर निवासी बलराज सिंह ने एफआईआर में बताया की जोनिहां रोड में बैरमपुर के पास उनका ईंट भट्टा है। वह व्यापार के सिलसिले में भोपाल में रहते हैं। उन्होंने नवंबर 2022 में भट्ठे की देखरेख के लिए असोथर के सातों निवासी रवी श्रीवास्तव को बतौर मुंशी रखा था। कच्ची ईंट पथाई के लिए मजदूरों की सप्लाई देने वाले ठेकेदार गफ्फार से बातचीत हुई थी। वह अमरोहा जिले के हसनपुर का निवासी है। उससे 650 रुपये प्रति हजार का रेट तय हुआ था।
ठेकेदार को एडवांस के रूप में 3.70 लाख रुपये दिए थे। इसकी लिखा-पढ़ी भी हुई। इसके अलावा मुंशी रवि को मजदूरों की खुराकी और आने-जाने के भाड़े के लिए 3.50 लाख रुपये दिए थे। भट्ठे में एक भी मजदूर पथाई के लिए नहीं पहुंचा। दोनों ने सांठगांठ कर रकम हड़प ली। मामले की शिकायत पुलिस से की। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
.