फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against three for beating a girl and making her drink poison

Fatehpur News: युवती को पीटकर जहर पिलाने का तीन पर मुकदमा

Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three for beating a girl and making her drink poison
फतेहपुर। पड़ोस के तीन लोगों पर युवती को पीटने के बाद जहर खिलाकर 50 हजार नकदी ले जाने का कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के चाचीखेड़ा निवासी झल्लू सिंह की पुत्री नीलू देवी ने बताया कि गांव के राजू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चंचला सिंह पत्नी ओम प्रकाश सिंह 31 अगस्त को रंजिश के चलते घर में घुस आए। पिता से गालीगलौज करने लगे। मना करने पर हाथापाई की। वह और मां बीचबचाव के लिए पहुंचे। उन दोनों को घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया। बक्से से गल्ला बिक्री से मिले 50 हजार रुपये लूट ले गए। जान से मारने के इरादे से जहर पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के कुछ दिन बाद हालत में सुधार हुआ। मामले की थाने में शिकायत की। पुलिस ने टरका दिया। एसपी से शिकायत की गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट और जहर पिलाने का तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed