फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against seven in fraud of one land agreement and two documents

Fatehpur News: भूमि के एक एग्रीमेंट, दो बैनामा की धोखाधड़ी में सात पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in fraud of one land agreement and two documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी कर दो बार बैनामा और एक एग्रीमेंट किए जाने के मामले में विक्रेता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी छोटेलाल ने ब्राम्हणटोला के रामबाबू, किशनपुर थाने के सिलमी निवासी सुभाष कुमार, अंजना भैरों निवासी गोपी, गढ़ा निवासी सुचित कुमार दीक्षित, मड़ौली निवासी पंकज कुमार, शिवलाल का डेरा निवासी अनिल कुमार के खिलाफ जमीन का धोखाधड़ी कर बैनामा और कब्जे की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


छोटेलाल ने अपने भाई बासुदेव व गया प्रसाद के साथ मिलकर ब्राम्हणपुर निवासी रामबाबू से चार बिस्वा जमीन एक जुलाई 1992 में खरीदी थी। भूमि का दाखिल-खारिज नहीं कराया था। विक्रेता रामबाबू ने दोबारा 2019 में धोखाधड़ी कर सुभाष कुमार, गोपी को जमीन का एग्रीमेंट किया। इसके बाद रामबाबू ने तीसरी बार जमीन का बैनामा सुचित कुमार दीक्षित को किया। जिसमें गवाह पंकज कुमार, अनिल कुमार हैं। खतौनी में सुचित कुमार दीक्षित ने नाम दर्ज कराया है। जमीन पर पहले भी कुछ लोगों ने कब्जा करने की कोशिश की थी। उस समय कोर्ट से जमीन पर स्टे हुआ था। उसने पुलिस से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोर्ट के आदेश पर खागा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed