फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against four accused of religious conversion for disobeying court order

Fatehpur News: धर्मपरिवर्तन के चार आरोपियों पर कोर्ट आदेश की अवहेलना पर मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Sep 2023 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four accused of religious conversion for disobeying court order
फतेहपुर। धर्मपरिवर्तन के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आदेश के बाद भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्क की नोटिस जारी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर नोटिस चस्पा कर दी थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान प्रयागराज स्थित शुआट्स के कुलपति डाॅ. आरबी लाल समेत कई नाम सामने आए। कुलपति समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगी है। मामले में करीब 30 से अधिक लोग जेल जा चुके हैं। करीब 14 आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले की विवेचना एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपियों के हाजिर न होने पर गैरजमानती वारंट जारी किया था। वारंट के बाद आरोपी हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी की। एसआईटी ने आरोपियों के ठिकानों पर नोटिस चस्पा की और आरोपियों को हाजिर होने की अंतिम चेतावनी जारी की। इसके बाद आरोपी हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहरगंज चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने मिर्जापुर जिले के कछवा थानाक्षेत्र के रमापुर निवासी नीरज कुमार चौधरी, इंडियन प्रेस बिटेरियन चर्च के पादरी विमल कुमार ढिल्लू, जैदून मोहल्ला निवासी अरशद उल्ला की पत्नी सलमा बेगम, ब्राडवेज क्रिश्चियन मिशन हाॅस्पिटल के एकाउंटेंट परमिंदर सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आरोपी जानबूझकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed