फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case filed against father-in-law and brother-in-law for embezzling Rs 40 lakh

Fatehpur News: ससुर, साले पर 40 लाख हड़पने का मुकदमा

Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case filed against father-in-law and brother-in-law for embezzling Rs 40 lakh
- पीड़ित ने कोर्ट की ली शरण, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी पुरइन निवासी संजय सिंह ने नीमटोला निवासी ससुर केसकरन सिंह, होमगार्ड साले ब्रम्हा सिंह व पांच अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, लूट, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
संजय सिंह का आरोप है कि पांच साल पहले भट्ठा संचालन के लिए 40 लाख रुपये ससुर व साले ने उधार मांगे थे। पांच साल बाद 10 लाख बढ़ाकर लौटाने का वादा किया था। उसने 2015 से 2021 तक साल व ससुर को नकद, खाते में आवश्यकतानुसार धीरे-धीरे 40 लाख रुपये दिए थे। समय पूरा होने पर रुपये मांगे। व
विज्ञापन

ह धंधे में नुकसान होने की बात कहने लगे। रुपये न लौटाने पर पुलिस से शिकायत की। साले के प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबाव बनाने पर साला 27 नवंबर 2023 की रात अपने पांच साथियों संग बोलेरो से घर पहुंचा। वह घर में नहीं था। उसकी हत्या की धमकी देकर बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ की और उसकी पत्नी का मोबाइल छीन ले गया। नकदी, जेवरात की लूटपाट की। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed