{"_id":"66edf81371e995ec130a3b44","slug":"case-filed-against-couple-and-son-for-throwing-neighbor-from-the-roof-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121550-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पड़ोसी को छत से फेंकने का दंपती व पुत्र पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पड़ोसी को छत से फेंकने का दंपती व पुत्र पर मुकदमा
Sat, 21 Sep 2024 04:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। अवैध निर्माण के विरोध पर युवक को छत से फेंकने का कोर्ट के आदेश पर कल्यानपुर पुलिस ने दंपती व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गुगौली निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र सिंह आठ मार्च को छत पर खड़ा था। पड़ोसी धीरु अपने पिता रणधीर सिंह, मां सुनीता घर के बगल में बने चकरोड पर अवैध निर्माण कर रहे थे। अवैध निर्माण करने का सुरेंद्र ने विरोध किया।
धीरू व रणधीर छत पर चढ़ आए और सुरेंद्र को लात-घूसों से पीटा। जान से मारने की नीयत से सुरेंद्र को छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर तीनों भाग निकले। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। पुलिस से शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है।