फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case against six including tube well owner in the murder of Kotdar's son

Fatehpur News: कोटेदार पुत्र की हत्या में नलकूप मालिक समेत छह पर मुकदमा

Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Case against six including tube well owner in the murder of Kotdar's son
फालोअप
विज्ञापन

फाइल फोटो 25- अंकित उर्फ बबलू यादव
फोटो 26- घर में मौजूद गमगीन परिजन

- चार नामजद में तीन को हिरासत में लिया
- राशनकार्ड न बनवाने को लेकर नलकूप मालिक से हो चुका विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कोटेदार के पुत्र की हत्या में नलकूप मालिक समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार किया। पुलिस को शव कब्जे में लेने के दौरान रात को परिजनों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।
ललौली थाना क्षेत्र के रेंय गांव के चित्तापुर निवासी आदित्य उर्फ बबलू यादव (21) ट्रैक्टर पर पुआल का भाड़ा लेकर शनिवार रात दरियाबाद गांव रामकरन पासवान के खेत गया था। रामकरन के खेत के पास संतोष सिंह का नलकूप है। नलकूप की पहली मंजिल पर गोली मारकर बबलू यादव की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई अंकित उर्फ विसंभर की तहरीर पर पुलिस ने नलकूप मालिक संतोष सिंह और भाई शुभम सिंह व अजय प्रताप, मुत्तौर के कोयला भट्ठी संचालक अतुल शुक्ला व दो अन्य के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। अंकित सिंह ने बताया कि नलकूप मालिक बड़ा काश्तकार हैं। वह एक साल से राशनकार्ड बनाने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक विपरीत होने के कारण राशनकार्ड नहीं बनाया था। इसे लेकर कई बार उसकी संतोष सिंह से बहस हो चुकी थी। पुलिस ने संतोष सिंह, शुभम सिंह और अजय प्रताप को हिरासत में लिया है। उधर, ग्रामीण हत्याकांड के पीछे आशनाई की आशंका जता रहे हैं।
राइफल और चौथे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुआल मंगाने वाला गोली चलते ही नलकूप पर पहुंचा था
फतेहपुर। कोटेदार पुत्र हत्याकांड में पुलिस को चश्मदीद गवाह के रूप में पुआल मंगाने वाला रामकरन पासवान सामने आया है। पुलिस को जांच में पता लगा कि रामकरन सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचने वाला इकलौता व्यक्ति था। उसके मुताबिक नलकूप में पहली मंजिल पर दो लोग मौजूद थे, तीसरा कोटेदार पुत्र मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

भट्ठी संचालक बाद में राइफल लेकर भागा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि काेयला भट्ठी संचालक अतुल अक्सर नलकूप में रहता था। उसकी नलकूप के आसपास ही भट्ठियां संचालित हैं। नलकूप में उसकी राइफल रखी रहती थी। घटना के बाद अतुल फौरन पहुंचा। साक्ष्य छिपाने के इरादे से राइफल लेकर बाइक से भागा है। उधर, नलकूप मालिका संतोष को भी बाइक से खुर्मानगर की ओर लोगों ने भागते देखा। पुलिस का मानना है कि भट्ठी संचालक लाइसेंसी शस्त्र के साथ लापरवाही बरती। उसे लोड राइफल नलकूप में नहीं छोड़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed