फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car riders tried to drag the student

Fatehpur News: कार सवारों ने की छात्रा को खींचने की कोशिश

Sun, 12 Nov 2023 08:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Car riders tried to drag the student
फतेहपुर। नशेबाज कार सवारों ने शनिवार रात छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया। छात्रा की चीख सुनकर नर्सिंग होम संचालक भाई व अन्य कर्मचारी पहुंचे। कार सवारों ने शराब की बोतल से कर्मियों पर हमला किया और भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार हटाने पर मामूली विवाद होना और बाद में समझौता होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में संचालित नर्सिंग होम का संचालक है। उसकी बहन नर्सिंग होम के पास ही किराये पर रहकर पढ़ाई करती है। वह रात को भाई से मिलने नर्सिंग होम जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में कार सवार तीन-चार युवक खड़े थे। उन्होंने छात्रा को कार में खींचने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर नर्सिंग होम से भाई और कर्मचारी पहुंचे। विरोध करने पर कार सवारों ने शराब की बोतल से नर्सिंग होम कर्मियों पर हमला किया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी बृजेश यादव पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ है। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने समझौता किया है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ है। छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed