{"_id":"600476c08ebc3e2e3f1cd0d4","slug":"car-riders-looted-after-beating-the-truck-owner-fatehpur-news-knp606560291","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक को पीटकर कार सवारों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक मालिक को पीटकर कार सवारों ने की लूटपाट
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर प्रयागराज हाईवे पर नउवाबाग के पास रविवार सुबह ट्रक मालिक को कार सवारों ने पीट कर लूटपाट की। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
पुलिस ने हाईवे के थानों पर संपर्क किया। कार सवार जिले की सीमा को पार कर गए थे। उन्हें कानपुर महाराजपुर पुलिस ने नाकेबंदी करके पकड़ लिया।
बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मरवतिया निवासी अमरनाथ का बेटा जय केसरी खुद का ट्रक चलाता है। वह बस्ती से ट्रक में गिट्टी लोडिंग के लिए जा रहा था।
हाईवे पर नउवाबाग के पास पहुंचा। तभी मिर्जापुर जिले की एक कार में ट्रक से साइड टक्कर हो गई। कार सवारों ने भिड़ंत के बाद ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया।
इसके बाद जय केसरी को ट्रक से खींचकर पीटा और नगदी लूटकर भाग निकले। पिटाई से ट्रक मालिक के दांत टूट गए। चेहरे पर भी काफी चोटें आई है। ट्रक मालिक ने बताया कि करीब 70 हजार रुपये कार सवार लूटकर भागे हैं।
विज्ञापन
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि लूट के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी कार सवार मिर्जापुर से मथुरा जा रहे थे। मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।