फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car riders beat up driver and passengers of private bus

Fatehpur News: कार सवारों ने निजी बस के चालक और सवारियों को पीटा

Sat, 08 Jun 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Car riders beat up driver and passengers of private bus
बहुआ। बांदा जनपद के बिसंडा थाने के पलही गांव निवासी चालक विपिन कुमार (45) ने ललौली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कालिंजर से कानपुर के लिए व्यापारियों को प्राइवेट बस में लेकर जा रहा था। शुक्रवार सुबह नौ बजे ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव के पास कार सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर बस रोकवा दी और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। बीच बचाव कर रही सवारियों में विनोद सोनी निवासी बांदा, पत्नी संध्या देवी, परिचालक शत्रुघ्न को भी जमकर मारापीटा। पत्थर चलाकर बस का शीशा भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर मारपीट की सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-----------
धारदार हथियार से हमले का पांच पर मुकदमा

फतेहपुर। जाफरगंज थाने के दलेलखेड़ा निवासी राजा के पुत्र विवेक को आम तोड़ने के विवाद में परिवार के लोगों ने घर में घुसकर तीन जून को पीटकर मरणासन्न किया था। पुलिस ने मामले में पांच लोगों मुकदमा दर्ज किया है। राजा का आरोप है कि बाग में पेड़ों का बंटवारा नहीं हुआ है। वह आम तोड़कर घर लौटा था। इसी खुन्नस में परिवार के बाबूराम, बाबू उर्फ रामशरण, कृष्णबली, मंटू, अर्जुन ने घर में घुसकर गाली गलौज की। उसके बेटे विवेक पर लाठी-डंडा व फरसा से हमला किया। बीच-बचाव में उसे भी पीटा। लहूलुहान विवेक को जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बलवा, घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज का आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed